Home > अपना शहर ,
आनंदकों की साइकिल रैली आज

प्रदेश में बनाए गए आनंद मंत्रालय के तहत संचालित की जा रहीं गतिविधियों के तहत ग्वालियर में प्रति रविवार को आयोजित की जाने वाली साइकिल रैली रविवार दिनांक 5 मार्च को महाराज बाड़ा से प्रात: 7 बजे प्रारंभ होगी। यह रैली बाड़े से प्रारंभ होकर जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में समाप्त होगी।

      आनंद मंत्रालय के जिला नोडल अधिकारी श्री शिवराज वर्मा ने बताया कि लोगों के जीवन में आनंद और उत्साह के लिये जिले में निरंतर गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं। आनंद मंत्रालय से ग्वालियर के लोगों ने बड़ी संख्या में जुड़कर गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। ग्वालियर में पिछले तीन चार रविवारों से साइकिल रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण और भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है। रविवार 5 मार्च को भी आनंदकों की साइकिल रैली निकाली जायेगी। उन्होंने सभी आनंदकों से अपील की है कि प्रात: 7 बजे महाराज बाड़े पर एकत्र होकर रैली में भाग लें। यह साइकिल रैली महाराज बाड़ा से प्रारंभ में कम्पू, आमखो होते हुए जयारोग्य चिकित्सालय पहुँचेगी।

Share This News :