Home > अपना शहर ,
मेरे जाने-बूझे अथक कर्मयोगी शिवराज सिंह चौहान

श्री शिवराज सिंह चौहान, एक जाना-पहचाना नाम। ऐसा व्यक्तित्व जिसको बच्चा-बच्चा जानता है। उनकी प्रसिद्धी प्रदेश ही नहीं देश-विदेश में भी फैली है। संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुशल प्रशासक भी हैं तो अथक कर्मयोगी भी। उनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। अपनी अच्छाई और सच्चाई की बदौलत वे एक साधारण आदमी से इतनी बुलंदी पर पहुँचे हैं।

      शिवराज जी ने अन्त्योदय के मंत्र को आत्मसात करके जो काम किये हैं, वो भूलाये नहीं जा सकते। उन्होंने गरीब, किसान, महिला, बच्चे-बूढ़े और जवान सभी का ध्यान रखकर जो योजनाएँ बनाई, उससे लाभान्वित होकर सभी को समानता और मुख्य-धारा में आने के अवसर मिले हैं। अनुसूचित जाति-जनजाति की जनसंख्या के आधार पर बजट में प्रावधान कर उनका ख्याल रखा।

      श्री शिवराज सिंह चौहान प्रशासनिक दक्षता के भी धनी है। उनका सहज-सरल व्यक्तित्व इतनी ऊँचाई पर पहुँचने के बाद भी अहंकार से परे है। शिवराज जी शासकीय स्तर पर स्वीकृत योजना के क्रियान्वयन और सफलता के लिये कठोर शासक के रूप में सामने जाते हैं। दूसरी ओर वे शासकीय सेवक के हितों की रक्षा के लिए पारिवारिक संरक्षक और जनता के बीच एक पालक की भूमिका में भी नजर आते हैं।

 à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ जैसे राज्य में उनका लगातार मुख्यमंत्री बने रहना कुशल राजनेता का परिचय देता है। शिवराज जी के स्वभाव में शालीनता और सरलता के साथ-साथ संवेदनशील हृदय है, जो उनके मुख्यमंत्री काल बनी में जन-कल्याणकारी योजनाओं से स्पष्ट दिखाई देता है। इसी की दम पर शिवराजजी प्रदेश की जनता के दिल में बसते हैं।

किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाने में उनका परिश्रम, रणनीति, टीम भावना के साथ काम करना प्रभावशाली है। उनकी कार्यशैली को मैंने नजदीक से देखा है। शिवराज जी की किसी भी काम को लेकर बारीक से बारीक बातों का अध्ययन कर उसको अंजाम तक पहुँचाने की कार्यशैली काबिले तारीफ है।

शिवराजजी ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार लेने वाला नहीं देने वाला बनाने की जो कसम खाई है वह भी पूरी होती हुई नजर आ रही है। प्रदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिये युवाओं को कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के लिये प्रशिक्षित किया जा रहा है। युवाओं को हुनरमंद बनाने की पहल के लिये पाठ्यक्रमों में भी संशोधन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। यह उनकी युवा सोच ही है। बच्चों के मामा कहलाने वाले शिवराजजी ने  मध्यप्रदेश के विकास में शासकीय सेवक, पार्टी के कार्यकर्ता, नेता और जनता के बीच सर्वमान्य छवि बनायी है।

      एक गरीब घर से निकलकर विधायक, सांसद, पार्टी के महामंत्री, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष, मुख्यमंत्री सहित अन्य पदों की यात्रा सार्वभौमिक है। संगठननिष्ठ, विचारों को लेकर प्रतिबद्धता, बुर्जुगों के प्रति सम्मान का भाव, बेटियों को बचाने और आगे बढ़ाने की मुहिम, युवाओं के प्रेरणा-स्त्रोत और संगठन में समन्वय, सभी कुछ उनके कर्म और जीवन से परिलक्षित होता है।

विधायक और सांसद रहते हुए उन्होंने क्षेत्र और जनता की समस्याओं को लेकर पदयात्राएँ की। यही कदम आज नर्मदा संरक्षण के लिये उठे और 'नमामि देवि नर्मदे'-सेवा यात्रा निकालकर उन्होंने विश्व के सबसे बड़े जल संरक्षण के अभियान का आगाज कर दिया। आज भी वे पाँव-पाँव वाले भैया के नाम से ही लोगों में रचे-बसे हैं।

      शिवराज जी की टीम भावना के साथ सत्ता और संगठन में अपनी टीम को विश्वास में लेकर काम करने की प्रवृत्ति उन्हें एक अलग राजनेता के रुप में स्थापित करती है। मुख्यमंत्री के तौर पर वह एक जनहितैशी शासक, साबित हुए हैं।

      शिवराजजी का मूल मंत्र है - जनता का कल्याण और प्रदेश का विकास। इसीका परिणाम है कि मध्यप्रदेश  एक बीमारु राज्य से अग्रणी और विकसित राज्य बना है। आज वे देश में एक आदर्श मुख्यमंत्री के रूप में प्रभावशाली और लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। अपनी सहज-सरल विशेषताओं के कारण ही वे संवेदनशील जन-नायक भी हैं। वे शतायु हो और इसी तरह हमारा मार्गदर्शन करते रहें। जन्म-दिवस की बधाई के साथ यही कामना है।

Share This News :