Home > अपना शहर ,
मध्यप्रदेश को तरक्की की ओर ले जाने वाले जुनूनी मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी है। इस इबारत को लिखने के लिए उन्होंने किसी इबादत की तरह कार्य किया है। सीहोर जिले के एवं छोटे से गाँव की गलियों से निकलकर सार्वजनिक क्षेत्र में आने और फिर संगठन से लेकर सरकार के मुखिया की जिम्मेदारी निभाने में श्री चौहान की सक्रिय भूमिका सामने आई है। उन्होंने हर तबके के तरक्की के लिए कदम उठाये हैं। यही वजह है कि देश के मुख्यमंत्रियों में उनकी अलग पहचान भी बनी है।

राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज जी ने दायित्व संभालने से लेकर अब तक निरंतर गतिशील रहकर जन-जन का कल्याण सुनिश्चित किया है। ऐसे अनेक अवसर आए जब प्रदेश के किसान अतिवर्षा, बाढ़, दुर्घटनाओं का अनायास शिकार हुए। प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए जिस ततपरता से मुख्यमंत्री श्री चौहान आगे आते हैं, वो बेमिसाल है। बीते वर्ष सिंहस्थ के दौरान आंधी-तूफान आने पर उज्जैन में आश्रमों के क्षतिग्रस्त हो जाने और आम लोगों के रहवास के स्थानों के उखड़ जाने की वेदना शिवराज जी ने महसूस की। वे प्रदेश के दूसरे कोने में प्रवास पर रहने पर भी सड़क मार्ग से पंद्रह-बीस घंटों की यात्रा कर उज्जैन पहुँच गए थे। तुरंत ही सभी इंतजाम ठीक करवाए गए और लोगों को राहत मिली। मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और यहां तक कि सामान्य निर्धन वर्ग के विद्यार्थी भी छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं।

अब तक मध्यप्रदेश को चार बार कृषि कर्मण अवार्ड मिला है। इसके पीछे एक खास वजह मध्यप्रदेश में विकसित सिंचाई सुविधाएं भी हैं। प्रदेश सरकार लगातार किसानों, गरीबों तथा समाज के हर वर्ग के चहुँमुखी विकास के लिये तेजी से कार्य कर रही है। जहाँ पहले प्रदेश में केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा थी, वहीं अब यह बढ़कर सरकारी स्त्रोतों से लगभग चालीस लाख हेक्टेयर हो गयी है। मध्यप्रदेश में अगले कुछ वर्ष में यह क्षमता 60 लाख हेक्टेयर हो जाएगी। आने वाले तीन साल में सिंचाई परियोजनाओं में पच्चीस हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी है। मध्यप्रदेश के किसान सरकार को दुआ दे रहे हैं। इस साल उपलब्ध करवाई गई सिंचाई सुविधा की बात करें तो रबी और खरीफ सीजन में लगभग तीस लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई करवाई गई। आंध्र प्रदेश के बाद मध्यप्रदेश देश का दूसरा प्रांत है, जहां सिंचाई प्रबंधन में किसानों की भागीदारी को कानूनीजामा पहनाया गया है। इस समय मध्यप्रदेश में जल संसाधन विभाग की छोटी बड़ी मिलाकर लगभग पांच हजार निर्मित सिंचाई योजनाएं हैं। मध्यप्रदेश किसानों को अतिवर्षा, ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति पर राहत राशि और फसल बीमा योजना के अंतर्गत राशि दिलवाने वाला अग्रणी राज्य भी मध्यप्रदेश ही है। बीते चार वर्ष में प्रदेश की कृषि विकास दर 18 प्रतिशत प्रतिवर्ष हुई है। यह दर प्राप्त करने वाला मध्यप्रदेश देश का एकमात्र राज्य है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर प्रारंभ स्वच्छ भारत अभियान का भी प्रदेश में अच्छा क्रियान्वयन हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का उद्देश्य दिसंबर 2018 तक पूरे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र को खुले में शौच की प्रथा से पूरी तरह मुक्त करवाना है। सार्वजनिक स्वच्छता से सार्वजनिक स्वास्थ्य भी सुनिश्चित होता है और बेहतर परिवेश से अच्छे मन से कार्य होते हैं।  à¤œà¤¹à¤¾à¤ तक लोगों की व्यक्तिगत सेहत की रक्षा और बड़ी बीमारियों से बचाने का सवाल है, मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर दिखाया। राज्य बीमारी सहायता योजना के बजट में साल-दर-साल वृद्धि होती गई है। योजना का विकेन्द्रीकरण किया गया। अब जिला स्तर पर कलेक्टर विभिन्न रोगों के इलाज के लिए सहायता मंजूर करते हैं। जिलो में स्वास्थ्य शिविर लगाकर रोगों की पहचान और उनके इलाज का पुण्य कार्य भी किया गया है। छोटे नगरों में बड़े चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ पहुँचकर सेवा कार्य करते हैं। उद्योगों निवेश बढ़ाना हो, शासकीय सेवकों को सातवां वेतनमान देने की बात हो अथवा स्वरोजगार के प्रयास बढ़ाना, शिवराज जी ने मनोयोग से यह कार्य करवाए हैं।  à¤®à¥à¤–्यमंत्री के रूप में श्री चौहान ने अपनी सहज, सरल व्यक्ति की छवि को बनाए रखा है। उनका मानना है कि राज्य का हर नागरिक खुश हो, खुशहाल हो। उनका यह भी मानना है कि प्रसन्नता का संबंध पद या पैसे से नहीं होता। इसी अवधारणा के आधार पर नए आनंद विभाग के गठन का फैसला लिया गया। मध्यप्रदेश के पर्यटन को नया आयाम देने, सांस्कृतिक क्षेत्र में आंचलिक कलाकारों को प्रोत्साहन और नौजवानों को रोजगार मुहैया करने के लिए हाल ही में रोजगार कार्यालयों को प्लेसमेंट सेन्टर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। मध्यप्रदेश इस तरह का निर्णय लेने वाला देश का प्रथम राज्य है। कल्पना यह है कि वह युवक जिसे रोजगार दिया जाएगा, कम से कम दो लाख रुपये वार्षिक आमदनी प्राप्त करे। करीब एक लाख युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार मिलेगा। यह सरकार का जिम्मा होगा कि हर महीने समीक्षा करते हुए रोजी-रोटी उपलब्ध कराने की इस महत्वपूर्ण योजना का क्रियान्वयन स्तर बेहतर रखा जाए।

मध्यप्रदेश में जनता को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की दिशा में नर्मदा सेवा यात्रा प्रारंभ की गई है। यह एक अनूठी पहल है। इसी तरह पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष में गरीबों के लिए भोजन की सुविधा एक महत्वपूर्ण कदम है। शिवराज जी मानवीय दृष्टिकोण के लिए भी जाने जाते हैं। उदारण के लिए पिछले नवम्बर महीने में कानुपर के पास रेल दुर्घटना की बात जैसे ही श्री चौहान को ज्ञात हुई उन्होंने न सिर्फ तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाकर मध्यप्रदेश से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये, बल्कि स्वयं भी कानपुर पहुँचे। मैं अपने अनुभव से कह सकता हूँ कि पीड़ित व्यक्ति को समय पर पहुँचाई गई सहायता ही महत्व रखती है। इस प्रसंग में यह भी एक तथ्य था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री दुर्घटना स्थल पर पहुँचे ही नहीं। शिवराज जी ने संवेदनशील होने का परिचय दिया।

मध्यप्रदेश में इस सप्ताह मंजूर बजट भी बहुत अभिनव स्वरूप लिए हुए हैं। इस बजट से गरीब व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आएगी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में देश-प्रदेश से नये तीर्थ स्थान जोड़े गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का क्रियान्वयन शुरू हो रहा है। यह मुख्यमंत्री श्री चौहान की काबलियत ही मानी जाएगी कि मध्यप्रदेश के हर व्यक्ति के मन में अपने प्रदेश की भावना को विकसित करने में वह सफल रहे हैं। मध्यप्रदेश का अपना गान है, साथ ही अब मध्यप्रदेश की नई पहचान है। जो राज्य कभी बीमारू कहलाता था, वह अब सड़क, पानी, बिजली जैसी जरूरतों की पूर्ति करने में स्वयं सक्षम हो गया है। श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिस तरह राज्य के एक-एक व्यक्ति का हौसला बढ़ाया है उस पर एक कवि द्वारा लिखी गई यह पंक्तियां चरितार्थ होती हैं -

कौन सीरत पे ध्यान देता है, आईना जब बयान देता है
पंख अपनी ज़गह पे वाजिब हैं, हौसला भी उड़ान देता है

  • डॉ. नरोत्तम मिश्र

मंत्री, जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य

Share This News :