Home > अपना शहर ,
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती चिटनीस आज भिण्ड जिले के प्रवास पर

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस 5 मार्च को ग्वालियर आयेंगी और यहाँ से भिण्ड जिले के लिये प्रस्थान करेंगी। श्रीमती चिटनीस भिण्ड में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

      निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिला एवं बाल विकास मंत्री 5 मार्च को प्रात: 5 बजे ग्वालियर आयेंगी एवं सर्किट हाउस के लिये प्रस्थान करेंगी। श्रीमती चिटनीस यहाँ से प्रात: 8.30 बजे भिण्ड जिले के लिये प्रस्थान करेंगी। प्रात: 10 बजे ग्राम पिड़ौरा जिला भिण्ड में नारी शक्ति चौपाल में उपस्थित होंगी तथा आंगनबाड़ी भवन का उदघाटन करेंगी। पूर्वान्ह 11.30 बजे भिण्ड जिला चिकित्सालय में स्वागतम् लक्ष्मी योजनांतर्गत गौरी कक्ष एवं आंचल कक्ष का अवलोकन करेंगी एवं एनआरसी में भर्ती बच्चों को फल वितरित करेंगी। दोपहर 12.15 बजे मंत्री श्रीमती चिटनीस ग्राम फूप जिला भिण्ड में लालिमा अभियान अंतर्गत महिलाओं का वृहद हीमोग्लोबिन जाँच शिविर में उपस्थित होंगी एवं सामुदायिक हैल्थ सेंटर फूप में आंचल कक्ष का उदघाटन करेंगी।

      मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस दोपहर 2.30 बजे ग्राम भगवासी जिला भिण्ड में लाडो अभियान के अंतर्गत बाल विवाह रोकने हेतु जागृति शिविर में शामिल होंगी तथा पोषण वाटिका हेतु फलदार पौधों का वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। अपरान्ह 3.30 बजे ग्राम खिपौना जिला भिण्ड में आंगनबाड़ी भवन का उदघाटन करेंगी। सायं 4.30 बजे ग्राम मुरलीपुरा जिला भिण्ड में शौर्यदल प्रशिक्षण का शुभारंभ करेंगी। सायं 5.15 बजे जिला पंचायत भिण्ड के सभागृह में जिला कलेक्टर, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग एवं महिला-बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक लेंगी। इसके बाद मंत्री श्रीमती चिटनीस सायं 6 बजे भिण्ड से ग्वालियर के लिये प्रस्थान करेंगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री सायं 7.30 बजे ग्वालियर आयेंगी और यहाँ से सायं 7.40 बजे बजे गोवा एक्सप्रेस से प्रस्थान करेंगी।

Share This News :