Home > अपना शहर ,
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री बिसेन 7 मार्च को ग्वालियर आयेंगे

प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास और ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 7 मार्च को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे।

      निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री बिसेन 7 मार्च को सायं 7.40 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आयेंगे। आप रेलवे स्टेशन से ग्वालियर स्थित व्हीआईपी सर्किट हाउस पहुँचेंगे। इसके बाद रात्रि 8.30 बजे व्हीआईपी सर्किट हाउस में ही कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जिला अधिकारियों की बैठक लेंगे। श्री बिसेन रात्रि 9.30 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेश शर्मा के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री श्री बिसेन रात्रि 11.30 बजे ग्वालियर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :