Home > अपना शहर ,
कु. ज्योत्सना को गोल्ड मैडल

बेटियाँ भी अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करने में पीछे नहीं है। ऐसी एक होनहार बिटिया कु. ज्योत्सना दोहलिया ने विधि स्नातक में गोल्ड मैडल हासिल किया है। गत शुक्रवार को जीवाजी विश्वविद्यालय में आयोजित हुए दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री ओ पी कोहली एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने उन्हें गोल्ड मैडल से नवाजा। कु. ज्योत्सना को गोल्ड मैडल मिलने पर बीए, एलएलबी ऑनर्स डिग्री के सभी सार्थियों और उनके परिजनों व मित्रों ने हार्दिक बधाई दी है। कु. ज्योत्सना एन-43 ठाठीपुर निवासी श्रीमती हेमलता एवं श्री आनंद दोहलिया की सुपुत्री हैं।

  

Share This News :