Home > अपना शहर ,
केरल में लगना चाहिए राष्ट्रपति शासन जनाधिकार समिति के धरना प्रदर्शन में उठी मांग

ग्वालियर। केरल की माकपा सरकार अपने राज्य के नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। वहां की सरकार के इशारे पर ही न केवल राष्ट्रवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की अपितु विरोधी विचारधारा वाले लोगों की बर्बरता पूर्वक हत्याएं की जा रही हैं, इसलिए वहां की सरकार की तत्काल बर्खास्त कर केरल में आपातकाल लगाने के साथ वहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए। यह मांग शुक्रवार को जनाधिकार समिति ग्वालियर द्वारा फूलबाग चौराहे पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में उभरकर सामने आई। केरल में माकपाई गुण्डो द्वारा राष्ट्रवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं पर जारी बर्बर हिंसा के विरोध में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में शहर के विभिन्न राष्ट्रवादी संगठनों से जुड़े तीन हजार से अधिक लोगों और साधु-संतों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए केरल में वहां की माकपा सरकार के इशारे पर की जा रही राष्ट्रवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्याओं की कड़ी निंदा करते हुए वहां आपातकाल घोषित करने की मांग का समर्थन किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघचालक डॉ. राजेन्द्र बांदिल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के किसी भी कार्य का प्रारंभ और अंत एक ही मंत्र ‘भारत माता की जय’ से होता है। यह बात हमारी समझ से परे है कि जो कार्यकर्ता संवेत स्वर में अपने कंठ से भारत माता की जय बोलते हैं, उनसे किसी को क्या आपत्ति हो सकती है, लेकिन केरल एक ऐसा राज्य है, जहां भारत माता की जय बोलने वालों की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी जाती है। डॉ. बांदिल ने कहा कि पी. विजयन के पिछले आठ माह के शासन में ही केरल में करीब 300 लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं, जिनमें 251 विशुद्ध राजनैतिक हत्याएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह हत्याएं नहीं बल्कि माकपा की विचारधारा की पराजय है क्योंकि विचारधारा की लड़ाई मंच से होती है, लेकिन माकपा को अपना महल ढहता दिख रहा है। बड़ी संख्या में लोग उसकी विचारधारा से अलग होते जा रहे हैं, इसलिए माकपाई हत्याओं की ओर उन्मुक्त हुए हैं।
भारतीय शिक्षण मंडल के अ.भा. महामंत्री डॉ. उमाशंकर पचौरी ने कहा कि राक्षसी वृत्ति से हमारे भारतीय शास्त्र हमें हमेशा सचेत करते रहे हैं। इस कलियुग में कम्युनिस्ट भी एक केरल सरकार का पुतला फूंका
ग्वालियर। केरल सरकार की कारगुजारियों के विरोध में लक्कडख़ाना पुल से जुलूस निकालकर माधौगंज थाने पर पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सैन, पार्षद बाबूलाल चौरसिया, मोहनसिंह बघेले, संतोष प्रजापति, धर्मेन्द्र राजपूत, देवेन्द्र पाल, वीरू उमरैया, पूरन बाबा, घनश्याम माहौर, राजेन्द्र प्रजापति, किशोर माहौर, हेमन्त शर्मा, आदित्य शर्मा, भरोसीलाल झा, हरीदास अग्रवाल आदि उपस्थित थे। राक्षसी वृत्ति है। इनकी विचारधारा भारत से बाहर की है। उन्होंने कहा कि मार्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की विचारधारा को अपना कर ही कम्युनिस्टों को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केरल में कानून व्यवस्था का पालन नहीं हो पा रहा है, इसलिए वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।
धरने को संत कृपाल सिंह महाराज, ढोली बुआ महाराज, रामतीर्थ महाराज, रामसेवक दास महाराज, मध्य भारतीय हिन्दी साहित्य सभा ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ. संतोष अवस्थी, अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास के अध्यक्ष हरीदास अग्रवाल, भाजपा के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विवेक जोशी, बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मिश्रा एवं पूर्व न्यायाधीश प्रभाकांत शुक्ल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए केरल में राष्ट्रपति शासन लगाने की वकालत की। अंत में राष्ट्रगान के साथ धरने का समापन हुआ। बाद में राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

Share This News :