Home > अपना शहर ,
मंत्री ने नहीं पहना गाउन, कहा नियम बनाकर हटाऊंगा

जीवाजी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली आए। नोबल पुरुस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को डिलिट की मानद उपाधि दी गई। सभी अतिथियों ने दीक्षांत समारोह में पहने जाना वाला गाउन पहना, लेकिन प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने यह गाउन नहीं पहना। बाद में पवैया ने यह भी बोल दिया कि नियम बनाकर इस अंग्रेजों के गाउन को ही हटवा दूंगा। जीवाजी यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित हुए इस दीक्षांत समारोह में राज्यपाल कोहली सहित सभी अतिथि परंपरागत गाउन पहनकर शामिल हुए। इस समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया भी शामिल हुए, लेकिन पवैया को छोडक़र बाकी सभी अतिथियों ने दीक्षांत गाउन पहना हुआ था। श्री पवैया ने अंग्रेजों की संस्कृति बताते हुए कहा कि गाउन और टोपी लाबादा है और अगले शिक्षण सत्र से प्रदेश की यूनिवर्सिटीज में यह परिधान नहीं दिखाई देगा। यह एजेंडा कुलपतियों की बैठक में बता गया है और दीक्षांत समारोह के परिधान तय होने तक मैं स्वयं यह पोशाक नहीं पहनूंगा।

Share This News :