Home > अपना शहर ,
कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस अभियान कार्यक्रम आंदोलन समिति के संयोजक रमेश अग्रवाल के नेतृत्व में एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कांग्रेस नेता अरविंद चौहान के संयोजन में आज 17 दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के चावड़ी बाजार से विशाल जुलुस प्रारंभ हुआ जो विभिन्न मार्गो से होता हुआ महाराज बाड़ा स्थित हेमू कालानी चौक पहुंचा जहां पर पुतला दहन करते हुए घरेलू गैस सिलेंडर पर बढ़ाये गये दामो का ख्ुालकर विरोध किया गया। आंदोलन का संचालन अरविंद चौहान ने किया। पुतला दहन में जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व विधायक रामवरन सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव उदयवीर सिंह गुर्जर, रश्मि पवार शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव सुरेन्द्र शर्मा, बालखांडे, सुधीर गुप्ता, संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खां मल्लू, महामंत्री जेएच जाफरी, भारत रत्नाकर, अर्जुन जाटव, संगठन मंत्री श्रीमती वि़द्यादेवी कोरव, मोहित जाट, रामसुदंर रामू, संजय फड़तरे, अलबेल घुरैया, मेहबूब चैन वाले, प्रवक्ता आंनद शर्मा, नूर आलम वारसी शामिल रहे।

Share This News :