Home > अपना शहर ,
नगरीय विकास मंत्री श्रीमती मायासिंह ने स्वच्छता के आॅनलाइन फीडबैक में ग्वालियर को नम्बर 1 आने पर दी बधाई

प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती मायासिंह ने स्वच्छता के आॅनलाइन फीडबैक में देशभर में ग्वालियर को नम्बर 1 आने पर शहर के महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी, सभी जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों एवं शहर के नागरिकों को बहुत बहुत बधाई दी है तथा उन्होंने कहा है कि स्वच्छता के क्षेत्र में आज ग्वालियर का नाम पूरे देश में अव्वल आया है इसके लिए सभी का सम्मलित प्रयास बहुत ही सराहनीय है तथा सभी बधाई के पात्र हैं।
प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती मायासिंह ने कहा कि हम सबको आगे भी निरंतर अच्छा कार्य करना है तथा सफाई के क्षेत्र में पिछले महीनों में जो उल्लेखनीय कार्य हुए हैं उन्हें लगातार जारी रखना है तथा स्वच्छ ग्वालियर की जो छवि देशभर में बनी है उसे बरकरार रखना है। श्रीमती सिंह ने शहरवासियों से भी आग्रह किया है कि इसके लिए शहर के सभी नागरिकों को आगे आकर सक्रिय सहभागिता निभानी होगी। श्रीमती मायासिंह ने कहा कि लगभग 3 माह पहले नगर निगम द्वारा नए सफाई कर्मी भर्ती किए गए थे तथा इसी अवसर पर पुराने सफाई कर्मचारियों से भी मिलकर अपने ग्वालियर को स्वच्छ ग्वालियर बनाने के लिए मेहनत करने का आग्रह किया गया था, आज उन सभी सफाई कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम हम सबको मिला है इसके लिए सभी सफाई कर्मचारी बधाई के पात्र हैं तथा आगे भी निरंतर अपना कार्य ईमानदारी से करेगें, सबसे यही अपेक्षा है।

Share This News :