Home > अपना शहर ,
दीनदयाल नगर में होगें करोडों के विकास कार्य

ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18 में करोडों रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। नगर निगम द्वारा यह विकास कार्य जल्द से जल्द शुरू होंगे। जिनमें सडक, सीवर, पानी की पाइप लाइन सहित अन्य कार्य शामिल हैं। निगम ने इन सभी कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
नगर निगम के उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र एपीएस भदौरिया ने बताया कि वार्ड क्रमांक-18 के डीडीनगर क्षेत्र के विकास कार्य बहुत जल्द धरातल पर आएंगे। इन कार्यों की निगम ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि दीनदयाल नगर काॅलोनी में गेट क्रमांक-1 से महाराजा काॅम्प्लेक्स तक सडक निर्माण, सर्विस रोड एवं डिवाइडर निर्माण लगभग 5 करोड रूपए के विकास कार्य स्वीकृत होकर कार्यादेश भी जारी किए जा चुके हैं। निर्माण कार्य संभतः 15 मार्च से प्रारंभ कर दिए जाएंगे। वहीं दीनदयाल नगर गेट क्रमांक 2 से कुशवाह काॅम्प्लेक्स तक सडक निर्माण के कार्य होगा। जिसकी लागत 3 करोड 72 लाख रूपए है। उक्त कार्य का टेंडर भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही डीडीनगर के सभी पार्क में नगर निगम द्वारा विकास कार्य कराया जाना है। सिजकी कार्यवाही निरंतर चल रही है। सभी पार्कों का निर्माण बारिश से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

Share This News :