Home > अपना शहर ,
लक्ष्य से कम वसूली पर अनेक कर संग्रहकों की विभागीय जांच शुरु एवं नोटिस जारी

निगमयुक्त ने सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देष

नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा की तथा वार्ड वार सम्पत्तिकर वसूली की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए तथा लक्ष्य के अनुरुप कम वसूली करने पर संबंधित अनेक कर संग्रहकों की विभागीय जांच बिठाने एवं अनेक कर संग्रहकों की विभागीय जांच के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि अभी तक 39 करोड 61 लाख 61 हजार रुपए की सम्पत्तिकर वसूली हुई है जो कि लक्ष्य से काफी कम है तथा आगामी 15 तारीख तक लक्ष्य के अनुरुप वसूली करें, यदि वसूली में सुधार नहीं हुआ तो सभी संबंधितों के खिलाफ कडी कार्यवाही की जावेगी। बैठक में सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी श्री उत्तम जखेनिया, श्री जगदीश अरोरा, श्री रामप्रकाश शर्मा, श्री रामवीर परिहार, श्री जयंतीलाल जाटव एवं श्री महेश कुशवाह सहित सभी कर संग्रहक उपस्थित रहे।
सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा के दौरान सहायक सम्पत्तिकर अधिकारियों एवं अनेक वार्डो के कर संग्रहकों ने लक्ष्य से बहुत कम वसूली की थी उन्हें विभागीय जांच के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। बैठक के दौरान 9 कर संग्रहकों की विभागीय जांच स्थापित करने के निर्देश दिए है तथा 26 कर संग्रहकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। बैठक में निगमायुक्त ने सम्पत्तिकर वसूली में लगे पूरे अमले को निर्देश दिए कि सम्पत्तिकर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति हर हाल में करें अन्यथा उनकी सेवाएं समाप्त करने की कार्यवाही की जावेगी। इसके साथ ही बैठक में सम्पत्तिकर वसूली को लेकर अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए।

Share This News :