Home > अपना शहर ,
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनंतिम सूची जारी

महिला-बाल विकास के एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्रं.-5 में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं के पद पर प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत मैरिट सूची के आधार पर खण्ड स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति के निर्णय अनुसार अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। अनंतिम सूची कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं जिला कार्यालय महिला-बाल विकास और नगर निगम कार्यालय पर चस्पा कर दी गई है।

      परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्र.-5 ने बताया कि अनंतिम सूची के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो 9 मार्च तक परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Share This News :