Home > अपना शहर ,
राज्यपाल श्री कोहली की अगवानी

मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री ओ पी कोहली अल्‍प प्रवास पर प्रात: 11.30 बजे विमान द्वारा राजमाता विजया राजे सिंधिया विमानतल पर पधारे। विमानतल पर जीवाजी विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती संगीता शुक्ला, संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती लवली शर्मा, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए के सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर राज्यपाल की अगवानी की।

      इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. संजय गोयल, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष, एडीएम श्री शिवराज वर्मा सहित विभागीय अधिकारियों ने भी विमान तल पर राज्यपाल श्री कोहली की अगवानी की। राज्यपाल जीवाजी विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने के पश्चात ग्वालियर से रवाना हुए।

Share This News :