Home > अपना शहर ,
लोकमंत्रणा कार्यक्रम में महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने सुनी समस्याएं, किया निराकरण

महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज लोकमंत्रणा कार्यक्रम में आमजनों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए तथा अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि लोकमंत्रणा में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से समयसीमा में निराकृत किया जाए। इस अवसर पर निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी, अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री के के गौर, श्री एपीएस भदौरिया, सहायक आयुक्त श्री शैलेष अवस्थी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित लोकमंत्रणा कार्यक्रम में बिरलानगर लाइन नम्बर 2 के नागरिकों द्वारा क्षेत्र में स्थित पार्क में बच्चों के खेलने के लिए फिसलपटटी बनाने एवं अन्य विकास कार्य कराने का आग्रह किया। इसके साथ ही इसी क्षेत्र में बने नाले को कवर कराने का आग्रह भी क्षेत्र के नागरिकों द्वारा किया गया। जिसको लेकर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं कोटेश्वर मंदिर के सामने गैस गोदाम के पास जलप्रदाय को लेकर होने वाली अव्यवस्थाओं को लेकर नागरिकों द्वारा आवेदन किया गया। जिसको लेकर संबंधित क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही वार्ड 1 इस्लाम पुरा अमरा पहाड, बीजासेन माता का मंदिर के पास रहने वाले नागरिकों ने शौचालय बनवाने का आग्रह किया जिसको लेकर संबंधित क्षेत्राधिकारी केा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं सिटी सेंटर साइट नम्बर 1 में स्थित पार्क को व्यवस्थित करने के लिए क्षेत्रीय नागरिकों ने आग्रह किया, जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। लोकमंत्रणा के दौरान वार्ड 22 मयूर नगर क्षेत्र के निवासियों द्वारा सडक पर हुए अतिक्रमण को तोडने का आग्रह किया तथा बाई साहब की परेड ढोली बुआ का पुल निवासियों द्वारा अवैध निर्माण को रोकने का आग्रह किया जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। लोकमंत्रणा में लगभग 3 दर्जन नागरिकों ने आवेदन दिए।

  

Share This News :