Home > अपना शहर ,
दीनदयाल नगर क्षेत्र में सडक निर्माण का कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ

नगर निगम ग्वालियर द्वारा दीनदयाल नगर काॅलोनी वार्ड 18 में अनेक विकास कार्य कराए जा रहे हैं जिसमें गेट क्रमांक 1 से सडक निर्माण के लिए कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं शीघ्र ही उक्त सडक का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
यह जानकारी उपायुक्त श्री एपीएस भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दीनदयाल नगर काॅलोनी में गेट क्रमांक 1 से महाराजा काॅम्पलेक्स तक सडक निर्माण, सर्विस रोड एवं डिवाइडर निर्माण लगभग 3 करोड रुपए के विकास कार्य स्वीकृत होकर कार्यादेश भी जारी किए जा चुके हैं तथा निर्माण कार्य संभवतः 15 मार्च 2017 से प्रारंभ कर दिया जाएगा। वहीं दीनदयाल नगर गेट क्रामंक 2 से कुशवाह काॅम्प्लेक्स तक सडक निर्माण के कार्य का जिसकी लागत लगभग 3 करोड 72 लाख रुपए है का टेन्डर आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही दीनदयाल नगर के सभी पार्कं में नगर निगम द्वारा विकास कार्य कराया जाना है जिसकी कार्यवाही निरंतर चल रही है तथा सभी पार्कों में बारिश से पूर्ण विकास कार्य करा दिए जाएंगे।

Share This News :