Home > अपना शहर ,
सरकार के खर्चे पर होगा काशीराम के कूल्हे का ऑपरेशन

कूल्हे की चोट से परेशान काशीराम के इलाज में अब धन की बाधा आड़े नहीं आयेगी। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जिला बीमारी सहायता निधि ने उन्हें सहारा दिया है। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने इस निधि से काशीराम के कूल्हे के ऑपरेशन के लिये 81 हजार रूपए की सहायता मंजूर कराई है।

      घाटीगाँव तहसील के लक्ष्मणपुर निवासी श्री काशीराम जाटव का परिवार गरीबी रेखा के नीचे जिंदगी बसर कर रहा है। कूल्हे में लगी गंभीर चोट उनके लिये मुसीबत का पहाड़ लेकर आई। परिवार के आर्थिक हालात ठीक न होने से उनका इलाज नियमित रूप से नहीं हो पा रहा था। डॉक्टर ने उनके कूल्हे के ऑपरेशन के लिये 81 हजार रूपए का खर्चा बताया था। इतनी भारी भरकम रकम का इंतजाम उनके सामर्थ्य से बाहर था। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में जिला बीमारी सहायता निधि उनके लिये वरदान बनकर सामने आई है।

      इस योजना से मंजूर की गई राशि सीधे ही मुख्य चिकितसा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जयारोग्य चिकित्सालय समूह में भेजी जा रही है, जहाँ काशीराम का ऑपरेशन होगा।

Share This News :