Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया ग्वालियर प्रवास पर

उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया 5 मार्च तक ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। श्री पवैया इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री 3 मार्च को जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। श्री पवैया इसके अलावा विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री 5 मार्च को रात्रिकाल में जीटी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :