Home > अपना शहर ,
राज्यपाल श्री कोहली का आज नगर आगमन

मध्यप्रदेश एवं गुजरात के राज्यपाल श्री ओ पी कोहली 3 मार्च को ग्वालियर प्रवास पर पधार रहे हैं। श्री कोहली इस दिन प्रात: 11.10 बजे वायुमार्ग द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे।

     निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री कोहली प्रात: 11.30 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय विद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। श्री कोहली दोपहर 1.10 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय से विमानतल के लिये रवाना होंगे और विमानतल से दोपहर 1.30 बजे वायुमार्ग द्वारा अहमदाबाद के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :