Home > अपना शहर ,
निर्वाचन में लगे वाहनों के किराए हेतु वाहन मालिक दस्तावेज प्रस्तुत करें

उप उपभोक्ता संथाओं के निर्वाचन 2016 के लिये अधिग्रहीत किए गए वाहन मालिकों को वाहन किराए का भुगतान किया जाना है। जिनके वाहन निर्वाचन हेतु अधिग्रहीत किए गए थे, वे स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में बैंक खाता संबंधी दस्तावेज तत्काल जमा करायें, ताकि उनके वाहनों का भुगतान किया जा सके।

      उप जिला निर्वाचन अधिकारी ग्वालियर ने सभी वाहन मालिकों से कहा है कि वे वाहन संबंधी दस्तावेज और बैंक संबंधी दस्तावेज के साथ कार्यालयीन समय में कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय में आकर संपर्क करें, ताकि उनके वाहनों का किराया अदा किया जा सके।

Share This News :