Home > अपना शहर ,
संभाग में 9 लाख 95 हजार 42 एससी, एसटी और ओबीसी बच्चों को मिले जाति प्रमाण-पत्र

ग्वालियर संभाग के पाँचों जिलों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण-पत्र बनाने का कार्य जारी है। ग्वालियर संभाग के पाँचों जिलों में अभी तक 9 लाख 95 हजार 42 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया है।

      संभागीय कमिश्नर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वाधिक 3 लाख 36 हजार 410 बच्चों को शिवपुरी जिले में जाति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए हैं। गुना जिले में 2 लाख 89 हजार 890, ग्वालियर जिले में एक लाख 75 हजार 142, दतिया जिले के एक लाख 17 हजार 500 और अशोकनगर जिले में 76 हजार 110 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के बच्चों का जाति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए हैं।

Share This News :