Home > अपना शहर ,
जीवाजी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 3 मार्च को

राज्यपाल श्री कोहली की अध्यक्षता एवं मंत्री श्री पवैया के मुख्य आतिथ्य में होगा समारोह 

जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर का दीक्षांत समारोह 3 मार्च को आयोजित होगा। इस दिन यह गरिमामयी समारोह राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. श्री ओमप्रकाश कोहली की अध्यक्षता एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन व जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया के मुख्य आतिथ्य में  पूर्वान्ह 11.30 बजे से जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर स्थित माधवराव सिंधिया जिमनेजियम हॉल में आयोजित होगा। शांति के क्षेत्र में नोवेल पुरस्कार से अलंकृत श्री कैलाश सत्यार्थी को समारोह में डी.लिट् की मानद उपाधि से विभूषित किया जायेगा।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया इस अवसर पर दीक्षांत भाषण देंगे। जीवाजी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला द्वारा विद्यार्थियों को दीक्षांत शपथ दिलाई जायेगी।  

Share This News :