Home > अपना शहर ,
सबको सुख देने और सबके दु:ख हर लेने वाला बजट

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि सबके साथ-

सबका विकास का बजट में संकल्प 

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया द्वारा प्रस्तुत 2017-18 के बजट को सबको सुख देने और सबके दु:ख हर लेने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा है कि बजट में सबके साथ सबका विकास का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विचारों और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सपने को  बजट में साकार किया गया है।

मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश की विकास दर राष्ट्रीय औसत से अधिक होना एक बड़ी उपलब्धी है। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की दृढइच्छा शक्ति और टीम मध्यप्रदेश की मेहनत का परिणाम है। श्रीमती सिंह ने सेवारत विधवाओं को छोड़ कर सभी विधवाओं को पेंशन देने का निर्णय और दीनदयाल रसोई के माध्यम से गरीब को 5 रूपये में भोजन उपलब्ध कराने का प्रावधान ऐतिहासिक है और सामाजिक क्षेत्र में क्रांतिकारी निर्णय है।

उन्होंने कहा कि हर वर्ग की चिंता बजट में दिखलाई देती है। विकास को गति देने के साथ ही नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के समान विकास की अवधारणा में इस वर्ष के बजट में ऐतिहासिक बना दिया है। प्रदेश के टेलेन्ट को उभारने के लिये और उसे राष्ट्रीय क्षितिज पर रेखांकित करने के लिये मुख्यमंत्री मेधावी छात्र सहायता योजना निश्चित ही प्रदेश की तस्वीर और तकदीर को बदलेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने की घोषणा से प्रदेश के विकास में और गति आयेगी और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को पर्यटन क्षेत्र में देश में अग्रणी बनाने के जो प्रयास किये गये है। उनके लिये बजट में पर्याप्त प्रावधान होने से निश्चित ही प्रदेश पर्यटकों के लिये प्रथम पसंद बनेगा।

Share This News :