Homeखेल ,प्रमुख खबरे,
जडेजा का पंजा, कीवी टीम 262 पर ढेर, भारत को 56 रनों की बढ़त

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन
न्यूजीलैंड की टीम 262 रन पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी में 318 रन बनाए थे और इस तरह उसे 56 रन की बढ़त हासिल हुई। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने 73 रन देकर पांच जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 93 रन देकर चार विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 75 जबकि टाम लाथम ने 58 रन बनाए।

इससे पहले 170 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद कीवी टीम को ल्यूक रोंची और मिशेल सैंटनर ने संभाला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई। जडेजा ने रोंची को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। रोंची ने धैयपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए 83 गेंदों में 38 रन बनाए। क्रीज पर अभी मिशेल सैंटनर (28) और बीजे वाटलिंग (3) टिके हुए हैं।

Share This News :