Home > अपना शहर ,
अपर आयुक्त ने जनसुनवाई कर सुनी समस्याएं

अपर आयुक्त श्री आर.के. श्रीवास्तव ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। जनसुनवाई के दौरान उपायुक्त श्री के.के. गौर, श्री ए.पी.एस. भदौरिया, मुख्य समन्वयक अधिकारी, क्लस्टर अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न आवेदकों ने नगर निगम से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दिए। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटन, सीवर समस्या के निराकरण, पेयजल समस्या के निराकरण सहित, सडक, विद्युत एंव स्वच्छता से संबंधित समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

  

Share This News :