Home > अपना शहर ,
फुलेरा दौज पर सर्वजातीय कन्याओं के विवाह सम्पन्न

नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आज फुलैरा दोज के अवसर पर फूलबाग स्थित बारादरी पर सामूहिक विवाह एवं निकाह सम्मेलन का आयोजन किया गया।
महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन सभी वर्गों के लिये है जो भी अभिभावक चाहे इस योजना के अंतर्गत अपनी कन्याओं का विवाह करा सकते है। नगर निगम एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयासों से मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आयोजित विवाह सम्मेलन में वर-वधुओं के विवाह सम्पन्न कराये। प्रत्येक वर-वधु को कन्या के नाम 17 हजार रुपए का चैक, 8 हजार रुपए के बर्तन, कपडे, जेवर आदि प्रत्येक जोडे को प्रदान किए गये।
इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती मीना शिवराम जाटव, अपर आयुक्त श्री आर.के. श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी जनकल्याण श्री अतिबल सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

    

Share This News :