Home > अपना शहर ,
झण्डा का पुरा युवा मण्डल द्वारा साइकिल रेस का आयोजन

ग्वालियर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा गठित झण्डा का पुरा युवा मण्डल द्वारा खेलकूद गतिविधियों तथा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। खेलकूद गतिविधि के तहत साइकिल रेस का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक बालक-बालिकाओं ने अपनी भागीदारी की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बनवारी लाल एवं श्री रघुवीर सिंह जाटव ने कहा कि खेलकूद गतिविधियों से युवाओं को जुड़ना चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी महत्वपूर्ण स्थान है जीवन में ।

      कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. मुकुल सिंह कुशवाह ने कहा कि युवा मण्डल द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में किए गए रहे नए-नए अविष्कारों से अवगत कराने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण क्षत्रों में निरंतर होते रहना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन युवा मण्डल के उपाध्यक्ष श्री महेश कुशवाह ने किया।

Share This News :