Home > अपना शहर ,
डॉ. भीमराव अम्बेडकर मांगलिक भवन निर्माण एवं विद्युत विभाग के उपकेन्द्र निर्माण हेतु कलेक्टर ने की भूमि आवंटित

आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा डबरा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर मांगलिक भवन का निर्माण किया जायेगा। इसके साथ ही झाँसी रोड़ बल्ला का डेरा के पास 23/11 केव्ही उप केन्द्र का निर्माण मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जायेगा। उक्त दोनों कार्यों के लिये कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने विभागों को भूमि आवंटन के आदेश जारी कर दिए हैं।

      कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा डबरा में मांगलिक भवन निर्माण हेतु दो एकड़ भूमि की माँग पर अनुविभागीय अधिकारी/नजूल अधिकारी डबरा ग्वालियर ने ग्राम सराही के सर्वे नं.-127 रकबा-0.970 हैक्टेयर में से 0.80 हैक्टेयर भूमि आवंटित किया जाना प्रस्तावित किया है। इसके साथ ही संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश ग्वालियर द्वारा उक्त भूमि आवंटन के संबंध में अपनी अनापत्ति दी है। उपरोक्त प्रस्तावों के आधार पर राजस्व पुस्तक परिपत्र-4 क्रं.-1 की कंडिका-36 तथा मध्यप्रदेश राजस्व विभाग द्वारा प्रसारित राज्य पत्र में दिए गए अधिकारों का उपयोग करते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग को ग्राम सराही के सर्वे नं.-127 रकबा-0.970 हैक्टेयर में से 0.80 हैक्टेयर भूमि डॉ. भीमराव अम्बेडकर मांगलिक भवन निर्माण हेतु आवंटित करने के आदेश जारी किए हैं।

      कलेक्टर डॉ. गोयल ने इसी प्रकार महाप्रबंधक मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत कंपनी लिमिटेड डबरा, जिला ग्वालियर द्वारा प्रस्तावित 33/11 केव्ही उप केन्द्र निर्माण की मांग की थी। संयुक्त संचालक नगर एवं ग्राम निवेश के अनापत्ति पत्र तथा अनुविभागीय अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम बुजुर्ग 293/1 रकबा 0.397 हैक्टेयर में से 60x160 वर्गफुट भूमि नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र डबरा के निर्माण हेतु मध्यप्रदेश शासन ऊर्जा विभाग को आवंटित करने के आदेश जारी किए हैं।

Share This News :