Home > अपना शहर ,
वार्ड 65 में सी0सी0 रोड का भूमिपूजन

वार्ड 65 स्थित गढ्ढे वाला मौहल्ला में आज क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती गीता भूपेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा लगभग एक करोड़ राशि से गढ्ढे वाला मौहल्ला व सिद्ध बाबा की पहाड़ी पर सी0सी0 रोड व नाली निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण मौजूद रहे।
इस अवसर पर श्रीमती कुशवाह ने कहा कि क्षेत्र में सी.सी. रोड व नाली निर्माण की कई दिनों से आवश्यकता थी अब सी.सी. रोड व नाली निर्माण डल जाने से क्षेत्र में रोड समस्या का निराकरण हो जाएगा तथा लोगों का फायदा होगा।

  

Share This News :