Home > अपना शहर ,
युवा वर्ग को ऊँचाईयों को छूने के लिये अपडेट होना जरूरी – विधायक श्री कुशवाह

ग्रामीण मुरार क्षेत्र के विधायक श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि युवा वर्ग ऊँचाईयों को छूने के लिये हमेशा अपडेट रहे। विधायक श्री कुशवाह हाल ही में बेहट में भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि बतौर युवाओं को संबोधित कर रहे थे।

विधायक श्री भारत सिंह कुशवाह ने अपने उदवोधन में बताया कि युवाओं को सिर्फ रोजगार के क्षेत्र में ही जागरूक नही वल्कि सभी क्षेत्रों में सामाजिकता, राजनीति, समाज की कुरीतियों आदि सभी पर जागरूक होने की आवष्यकता हैं । आज के दौर में हर स्तर पर प्रतियोगिता इतनी अधिक वढ गयी हैं । कि हम विना अपडेट हुऐ सफल नही हो सकते हैं । उन्होंने कहा कि आज का दौर परिवर्तन का दौर है और सीमित संसाधनों के द्वारा हमें अपने लक्ष्य तक पहुँचना हैं ।

      इसी क्रम में नई दिल्ली से पधारे (पर्यावरण विद एवं एनसीआरटी) श्री प्रभु नारायण ने युवाओं को तानसेन स्थली का एतिहास एवं क्षेत्रियता विकास के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की । रिर्सोस पर्सन के रूप में पधारीं उत्थान महिला मण्डल की सचिव श्रीमती सुनीता कुशवाह ने युवाओं को जेण्डर, लिंगभेद की जानकारी देते हुऐ बताया कि आज भी भारतीय समाज में कन्या भ्रूण हत्या की जा रही हैं, जिसके कारण स्त्री पुरूष अनुपात दिनो दिन कम होता जा रहा हैं । यदि समय रहते हुऐ हम जागरूक नही हुऐ तो स्थिती भयावय हो सकती हैं । कार्यक्रम में सेवानिवृत जिला युवा समन्वयक श्री आर डी सिंघल ने युवाओं को वताया दहेजप्रथा, वाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने के लिये युवाओं को शिक्षित होना एवं जागरूक होना वहुत ही आवश्यक हैं । उन्होने नेहरू युवा केन्द्र के वारें में बताया कि इसका उद्देश्य क्षमतावान युवाओं को एक मंच प्रदान कर आगे लाना हैं ।

      पाँच दिवसीय शिविर के समापन अवसर पर संयुक्त संचालक जनसंपर्क श्री डी डी शाक्यवार ने म0प्र0 शासन एवं भारत सरकार की अनेक जन कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुऐ "आगें आओं लाभ उठाओं" की किताव सभी प्रतिभागीयों को उपलव्ध करायी। उन्होने लाडली लक्ष्मी योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डालते हुए युवाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिये प्रेरित किया।

      इसी क्रम में श्री राकेश सिंह तोमर जिला युवा समन्वयक ग्वालियर द्वारा युवाओं को वताया गया कि हमारे विभाग से युवाओं को आगे बढने के अवसर प्रदान किये जाते हैं हमारे यहां से तकनीकि एवं अतकनीकि प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता हैं । इसी अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहें श्री ललित कुमार कुशवाह ने यह संकल्प लिया कि वह अपनी शादी में किसी भी प्रकार का दहेज नही लेंगे । कार्यक्रम के आयोजन में तानसेन ग्रामीण खेंलकूद समिति के सचिव श्री केशव सिंह गुर्जर एवं श्री देवेन्द्र सिंह का विशेष सहयोग रहा ।

Share This News :