Home > अपना शहर ,
सीएम हैल्पलाईन के माध्यम से संभाग में 3 लाख 71 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण

लोक सेवा गारंटी योजना में 32 लाख 72 हजार से अधिक प्रकरणों में दीं विभिन्न सेवायें 

प्रदेश में शासकीय योजनाओं का लाभ आमजनों को मिले तथा उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर सीएम हैल्पलाईन, लोक सेवा गारंटी तथा जन-सुनवाई के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। ग्वालियर संभाग में इस पर प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी प्रकार लोक सेवा गारंटी योजना में भी 32 लाख 72 हजार 891 प्रकरणों में सेवायें दी गई हैं।

      संभाग में सीएम हैल्पलाईन के माध्यम से 3 लाख 71 हजार 986 लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया है। इसी प्रकार लोक सेवा गारंटी योजना के तहत योजना प्रारंभ से अब तक 32 लाख 27 हजार 891 प्रकरणों का निराकरण कर विभिन्न सेवायें दी गई हैं। संभाग में जन-सुनवाई के दौरान कुल एक लाख 42 हजार 319 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें से एक लाख 30 हजार 211 प्रकरणों में आवेदनों की समस्याओं का निराकरण किया गया है।

      संभाग आयुक्त श्री एस एन रूपला ने उक्त प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टरों को सीएम हैल्पलाईन तथा लोक सेवा गारंटी के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए हैं। संभाग के ग्वालियर जिले में सीएम हैल्पलाईन के ग्वालियर जिले में सीएम हैल्पलाईन के तहत एक लाख 2 हजार 312 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। शिवपुरी जिले में एक लाख 17 हजार 194, गुना जिले में 60 हजार 557, दतिया जिले में 31 हजार 350 तथा अशोकनगर जिले में 60 हजार 573 प्रकरणों में निराकरण किया गया है।

      इसी प्रकार लोक सेवा गारंटी योजना में कुल 2 लाख 71 हजार 916 प्रकरणों में निराकरण किया गया है। ग्वालियर जिले में 89 हजार 908, शिवपुरी में 44 हजार 734, गुना में 61 हजार 512, दतिया में 32 हजार 992 तथा अशोकनगर में 42 हजार 770 प्रकरणों में निराकरण किया गया है। संभाग में समयावधि के पश्चात निराकरण करने के कारण एक लाख 250 रूपए का दण्ड भी संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कर राशि आवेदक को दिलाई गई है।

      संभाग में जन-सुनवाई जब से प्रारंभ हुई है तब से अब तक कुल एक लाख 30 हजार 211 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इसमें ग्वालियर जिले में 25 हजार 23, शिवपुरी में 24 हजार 736, गुना में 15 हजार 52, दतिया में 50 हजार 642 तथा अशोकनगर जिले में 14 हजार 758 प्रकरणों में आवेदक की समस्याओं का निराकरण किया गया है।

Share This News :