Home > अपना शहर ,
फुलेरा दौज पर आज निगम कराएगा सर्वजातीय कन्याओं के विवाह

सामाजिक, धार्मिक व अन्य संस्थाएं भी ले सकतीं हैं इस योजना का लाभ 

नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आज फुलैरा दोज के अवसर पर फूलबाग स्थित बारादरी पर सामूहिक विवाह एवं निकाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए हितग्राही मंगलवार 28 फरवरी 2017 को प्रातः 8.00 बजे तक भी अपने आवेदन फूलबाग मैदान पर जमा कराकर योजना का लाभ ले सकते है।
नोडल अधिकारी डाॅ अतिबल ंिसह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयासों से मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आयोजित विवाह सम्मेलन में प्रत्येक वर-वधु को कन्या के नाम 17 हजार रुपए का चैक, 8 हजार रुपए के बर्तन, कपडे, जेवर आदि प्रत्येक जोडे को प्रदान किए जाएंगे।
नोडल अधिकारी जनकल्याण डाॅ यादव ने शहर की सभी सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाएं या अन्य ऐसे संगठन जो भी सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन करते हैं उनसे आग्रह किया है कि वह भी अपने आयोजन में शामिल होने वाले जोडों के निम्न दस्तावेज जमा कर शासन की मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह / निकाह योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। श्री यादव ने बताया कि मप्र के मूलनिवासी कन्या एवं वर के तीन- तीन फोटो, उम्र संबंधी दस्तावेज ( मार्कसीट, पेनकार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, मप्र के मूलनिवासी प्रमाणपत्र ), राशनकार्ड पोर्टल आईडी सहित प्रस्तुत करना होगें उक्त दस्तावेज न होने पर सिविल सर्जन का आयु संबंधी मेडीकल प्रमाण पत्र, वर वधु के निवास संबंधी प्रमाण पत्र, यदि वर-वधु विकलांग हैं तो विकलांग प्रमाणपत्र, कन्या के राष्ट्रीयकृत बैंक की पास बुक की छायाप्रति आवेदन पर वर एवं कन्या दोनो स्थायी मोबाईल नम्बर, तथा वर के निवास स्थान पर शौचालय होने का प्रमाणी करण संलग्न करें एवं वर के घर में शौचालय होने का प्रमाणपत्र के साथ तत्काल जमा करें तथा विवाह संपन्न करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नोडल अधिकारी डाॅ अतिबल ंिसह यादव से मोबाइल नम्बर 9644405751, 9425117119 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This News :