Home > राज्यो से ,
राजनाथ बोले- पीएम कोई व्यक्ति नहीं संस्था है, असंयत शब्दों का प्रयोग गलत

यूपी में पांचवें चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज मीडिया से बात करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री कोई व्यक्ति नहीं एक संस्था हैं, इसलिए पीएम के खिलाफ असंयत शब्दों का प्रयोग निंदनीय है.
केंद्रीय गृहमंत्री ने बनारस में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए दवाओं के दाम कई गुना तक केंद्र सरकार ने कम किए हैं. युवाओं के लिए मुद्रा योजना चलाई गई है. उन्होंने कहा कि हम यूपी को सर्वोत्तम प्रदेश बनाएंगे.
राजनाथ ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, लखनऊ की जनता को जो मेट्रो का सपना वह दिखा रहे हैं असल में उसमें 80 फीसदी योगदान केंद्र सरकार की ओर से है. इसके अलावा 11 हजार स्कूलों में नए शौचालय बनाने का काम भी केंद्र सरकार के माध्यम से हुआ है. हमारा संकल्प पत्र घोषणाओं का पिटारा नहीं है. यह हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है। हम सिस्टम में पारदर्शिता लाएंगे.
राजनाथ ने कटाक्ष करते हुए कहा, यूपी के सीएम कब तक अप्रेंटि‍स पर रहेंगे, सर्टि‍फिकेक देकर इन्हें अब हटाया जाना चाहिए. वह खुद अप्रेंटि‍स कर रहे हैं, अभी वो प्रदेश नहीं संभाल सकते.

Share This News :