Home > अपना शहर ,
स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने एक नोडल अधिकारी नियुक्त

ग्वालियर। अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जेएएच की गिरती स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने व जेएएच पहुंचने वाले मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके। इसके लिये अस्पताल प्रबंधन ने आकस्मिक सेवा की 24 घंटे मॉनीटरिंग करने के लिये सर्जरी विभाग में पदस्थ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनील अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। डॉ. अग्रवाल संभवत: सोमवार को पदभार ग्रहण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेंगे। 
उल्लेखनीय है कि अब जेएएच पहुंचने वाले मरीज को आकस्मिक चिकित्सा सेवा कक्ष में पहुंचते ही डॉक्टर 24 घंटे मिलेगा। आकस्मिक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये सभी विभाग के सीनियर रेजीडेंट की तैनाती की जायेगी। आकस्मिक चिकित्सा केन्द्र पहुंचने वाले मरीजों को उचित देखभाल हो सके और मौके पर ही उनका इलाज मिले, जिससे वे स्वस्थ्य हो सकें। इसके लिये अस्पताल अधीक्षक ने कैज्युलिटी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये मध्यप्रदेश टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त आशय के आदेश डीन डॉ. एस.एन. अयंगर ने जारी किये हैं। 

Share This News :