Home > अपना शहर ,
मिस्टर इंडिया बने मितेन्द्र ग्वालियर पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत

ग्वालियर। गुडग़ांव में आयोजित मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में 32 प्रतिभागियों में से नंबर वन चयनित होने के बाद मितेन्द्र दर्शन सिंह आज सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे। ग्वालियर पहुंचने पर मितेन्द्र सिंह का भव्य स्वागत किया गया। ग्वालियर पहुंचने के बाद मितेन्द्र सिंह रैली के रूप में कै. माधवराव सिंधिया की कटोराताल स्थित समाधि पर नमन करने भी पहुंचे।
गडग़ांव में बीती रात आयोजित मिस्टर इंडिया कांटेस्ट में मिस्टर इंडिया चुने गये। मितेन्द्र दर्शन सिंह का आज ग्वालियर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मितेन्द्र सिंह ने अपनी सफलता के लिये पिता स्व. दर्शन सिंह द्वारा दिये गये आदर्श को बताया। विजेता बनने के बाद ग्वालियर पहुंचे मितेन्द्र सिंह एक रैली के रूप में कारों के काफिले के साथ कै. सिंधिया की समाधि पर नमन करने भी पहुंचे। निकाली गई रैली में उनके प्रशंसकों के साथ उनके मित्र व सैकड़ों कांग्रेस नेता शामिल थे। स्टेशन पर मितेन्द्र सिंह का स्वागत करने वालों में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, लतीफ खां मल्लू, रघुराज सिंह, संजय शर्मा, हरेन्द्र कंसाना, संजीव दीक्षित आदि शामिल थे।

Share This News :