Home > अपना शहर ,
आनंद मंत्रालय की गतिविधियाँ निरंतर जारी

रविवार को निकली साइकिल रैली, जरूरतमंदों को बाँटे कपड़े 

ग्वालियर में आनंद मंत्रालय की गतिविधियों को निरंतर चलाने का अभियान जारी है। रविवार को आनंद मंत्रालय के प्रभारी अधिकारी श्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में बाल भवन से एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया यह साइकिल रेली बाल भवन से थाटीपुर,  à¤®à¤¯à¥‚र नगर, दुल्लपुर, पंचशील नगर व रेसकोर्स रोड होते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंची । 

थाटीपुर पर ज़रूरतमंदों को वस्त्रों का वितरण किया गया । वस्त्र आनन्दम परिकल्पना के अन्तर्गत एकत्रित हुये थे। रेलवे स्टेशन पर आनंद मंत्रालय के प्रभारी अधिकारी  à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ सिंह ने सभी आनन्दकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि यह मात्र साइकिल रैली नहीं है अपितु परिवर्तन रैली है जिसके माध्यम से शहर में व्याप्त बुराइयों को दूर करने की पहल है ।

इस अवसर पर उन्होंने आग्रह किया कि अपने दैनिक जीवन में आनंद की अनुभूति महसूस करें और लोगों को भी आनंद प्रदान करने में सहयोग प्रदान करें इसके साथ ही जो वस्तुएं आपके पास अतिरिक्त हैं उन्हें आनंद मंत्रालय के केंद्र में भेंट करें ताकि जरूरतमंदों को उसे वितरित किया जा सके आनंद मंत्रालय की गतिविधियों में अधिक से अधिक लोग भागीदार बनें इसकी भी अपील उन्होंने की साइकिल रैली में आनंद मंत्रालय से जुड़े सभी आनन्दकों से की साइकिल चलाकर शांति सद्भाव और आनंद का संदेश दिया। जिले के आनन्दम सहयोगी डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा ने भी आनन्द को खोजने , विकसित करने व उसे फैलाने के टिप्स साझा किये। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक मधु सोलापुरकर विशेष रूप उपस्थित थे ।

Share This News :