Home > अपना शहर ,
जनसपंर्क मंत्री डॉ मिश्रा ने किया मीडिया संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ

जिला स्तरीय मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित 

मीडिया के साथ सीधा संवाद करने तथा मीडिया कर्मियों को शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों की जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा मीडिया संवाद कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। भिण्ड जिले की मीडिया संवाद कार्यशाला का शुभारंभ मालनपुर स्थित मनहार होटल में जनसंपर्क, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।

            कार्यक्रम में भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार डॉ अनिल सिरवईयां, श्री संदीप पौराणिक, ग्वालियर के श्री रविन्द्र झारखरिया, श्री सुरेश शर्मा, श्री राजेश शर्मा, संयुक्त संचालक जनसंपर्क ग्वालियर श्री डीडी शाक्यवार, सहायक संचालक ग्वालियर श्री मधू सोलापुरकर, भिण्ड श्री जेपी राठौर, महाप्रबंधक उद्योग श्री अनूप चौबे, नायब तहसीलदार श्रीमती माला शर्मा एवं भिण्ड जिले के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के ब्यूरो प्रमुख/जिला प्रतिनिधि तथा तहसील स्तरीय पत्रकार उपस्थित थे।

            वरिष्ठ पत्रकार भोपाल डॉ अनिल सिरवईयां ने जिला स्तरीय मीडिया संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता अनुभव का काम है। जिसमें नई तकनीकि का प्रयोग सावधानीपूर्वक करने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भिण्ड जिले की तसवीर आज के परिपेश में बदल रही है। जिसमें भिण्ड जिले की मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष में जिला प्रशासन द्वारा भिण्ड जिले में बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने की महति भूमिका अदा की थी। साथ ही जिले की निगेटिव छवि को बाहर निकाला जाकर वर्तमान में भिण्ड जिला दिनोदिन तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाचार की अवधारणा लेखन, प्रकार, संरचना और विभिन्न शैलियों का सकारात्मक दिशा में उपयोग किया जावे। जिससे पत्रकारिता के क्षेत्र में हम सबका कीर्तिमान स्थापित हो।

            भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार श्री संदीप पौराणिक ने जिला स्तरीय मीडिया संवाद कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया के क्षेत्र में सकारात्मक खबर लिखने से पत्रकारों की साख बढती है। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में लोगो को फायदा प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से विकास की खबर प्रकाशित होने से क्षेत्र के लोग जागरूक होते है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि फीचर एवं अन्य प्रमुख विधाओं के लेखन और प्रभावी तरीके से खबर लिखने पर हम सभी को कहीं न कहीं उचित स्थान प्राप्त होता है। इसलिए हमें कलम की दम पर अच्छी खबर लिखने से समाज में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त होता है।

            वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर श्री रविन्द्र झारखरिया ने मीडिया संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खबर ऐसी लिखनी चाहिए, जो पाठक के दिल में समा जाए। साथ ही समाज को जागरूक करने में भी खबर उपयोगी साबित हो सके। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकार की पहचान सीधे सरोकार से होती है। आज के परिवेश में भिण्ड जिले की तस्वीर बदल रही है। पूर्व से जिले के ऊपर लगादाग बीहडी क्षेत्रों से हट गया है और भिण्ड जिला अब शांति का टापू बन गया है। इसीप्रकार कन्या भ्रूण हत्या रोकने में भी अब आम लोगों में जाग्रति आ रही है। इसलिए मीडिया नए परिवेश में सकारात्मक खबर देने के लिए प्रयास करें। उन्होंने संपादन की अवधारणा, संपादन की बदलती प्रक्रिया एवं नई तकनीक के प्रयोग से अवगत कराया।

            ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेश शर्मा ने कार्यशाला में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और जनसंपर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा प्रदेश के विकास को आगे बढाने की दिशा में अथक प्रयास कर रहे है। जिसमें जनसंपर्क विभाग के माध्यम से पत्रकारों के हित के लिए कई योजनाऐं संचालित की गई है। जिनका लाभ आप लोगों को उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसपंर्क मंत्री डॉ मिश्रा ने ग्वालियर चंबल संभाग के जिलो में भिण्ड जिले की जिला स्तरीय कार्यशाला में पहुंचकर मीडिया का सम्मान बढाया है। जिसके लिए जनसंपर्क विभाग बधाई का पात्र है। इस दिशा में ही यहां आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम दोनो संभाग में एक अनूठा कार्यक्रम है। जिससे प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के क्षेत्रीय पत्रकारों को काफी सहूलियते प्राप्त होगी। श्री शर्मा ने कहा कि चंबल संभाग के भिण्ड एवं मुरैना क्षेत्र के जवान सरहद की सीमा पर तटस्थ होकर देश की एकता एवं अखण्डता में अपना योगदान दे रहे है और अपने प्राणों को भी न्यौछावर कर रहे है। उन्होंने विकास की अवधारणा, विकास का ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य पर भी प्रकाश डाला।

            ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश शर्मा ने जिला स्तरीय मीडिया संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजातंत्र में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिसमें पत्रकारों को ओर मूलभूत सुविधाऐं दिलाने के प्रयास किए जावेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता सकारात्मक सोच के साथ की जानी चाहिए। साथ ही नए  दोर  के  इस  युग  में  शासन  द्वारा  संचालित योजनाओं का लाभ पत्रकारों को उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और जनसंपर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के अथक प्रयासों से अब पत्रकारों को जिला स्तरीय व तहसील स्तरीय अधिमान्यताओं के लिए परेशान नहीं होना पडता है। उन्होंने जिला स्तर पर पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना, पत्रकारों की सुरक्षा की दिशा में एक्ट बनाने के साथ-साथ संविधान का परिचय, विभिन्न प्रेस कानून एवं प्रेस संबंधी दिशा निर्देशों से अवगत कराया।

            संयुक्त संचालक जनसंपर्क ग्वालियर श्री डीडी शाक्यवार ने जिला स्तरीय मीडिया संवाद कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारों के हितो के लिए जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही राज्य, जिला एवं तहसील स्तरीय अधिमान्यताओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने श्रृद्वा निधि योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना आदि के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया। साथ ही पत्रकारों के द्वारा दिए गए सुझावों को जनसंपर्क विभाग भोपाल तक पहुंचाने के लिए मीडिया के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया। 

            महाप्रबंधक उद्योग श्री अनूप चौबे ने उद्योग विभाग के अन्तर्गत संचालित राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना और प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मीडिया के पदाधिकारियों को इन योजनाओं का लाभ लेने और दिलाने की बात कही।

            मीडिया संवाद कार्यक्रम में भिण्ड जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री अनिल शर्मा,  श्री गुणाकेश पाराशर, श्री राकेश शर्मा, श्री इमरान अली खांन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे आधुनिक प्रयासो से अवगत कराया। साथ ही समाचार की अवधारणा, उसके महत्व, फीचर एवं प्रमुख विधाओं के लेखन, बदलती प्रक्रिया आदि की दिशा में जानकारी दी।

            ग्वालियर के संयुक्त संचालक श्री डीडी शाक्यवार ने कार्यशाला में आए भोपाल एवं ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकारों का शॉल, श्रीफल एवं सम्मान राशि देकर सम्मानित किया। इसीप्रकार जिला स्तरीय मीडिया संवाद कार्यक्रम में जिला, तहसील स्तरीय उपस्थित पत्रकारों को सम्मान किट प्रदान की।

            कार्यक्रम का संचालन संयुक्त संचालक जनसंपर्क ग्वालियर श्री डीडी शाक्यवार ने किया। अंत में आभार सहायक संचालक भिण्ड श्री जेपी राठौर ने सभी के प्रति प्रदर्शित किया।

  

Share This News :