Home > अपना शहर ,
विषेष अभियान चलाकर शहर के सभी मंदिरों के आस पास कराई सफाई

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के सभी शिवालयों पर आयोजित धार्मिक मेले के पश्चात आज निगम के अमले ने स्वच्छता दूतों के सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया तथा सफाई एवं धुलाई कराकर रास्तों को साफ कराया।
निगम के अमले द्वारा चलाए गए अभियान में अचलेश्वर मंदिर के आसपास, कोटेश्वर मंदिर के पास, गुप्तेश्वर मंदिर के पास, मर्केन्डेश्वर मंदिर के पास, भूतेश्वर मंदिर के पास, मंगलेश्वर मंदिर के पास सहित शहर के अन्य सभी मंदिरों के आसपस विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई गई। जिसमें प्लास्टिक प्लेट, खाद्ययान समाग्री व अन्य सामाग्री जो कि सडकों पर फैली थी उसे साफ कराया गया। इसके साथ ही शहर के अनेक नागरिकों द्वारा विशेष स्वच्छता दस्ते एवं स्वच्छता एप के माध्यम से भी शिकायत की गई जिस पर भी तत्काल कार्यवाही कर सफाई कराई गई। स्वच्छता अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्रों के क्षेत्राधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, डब्ल्यूएचओ सहित पूरा सफाई अमला प्रातःकाल से ही सक्रिय रहा तथा दोपहर तक सभी स्थानों पर सफाई कर दी गई थी। वहीं अन्य क्षेत्रों में भी विशेष अभियान चलाकर स्वच्छता की गई जिससे आमजनों को असुविधा न हो।

  

Share This News :