Home > अपना शहर ,
फुलेरा दोज पर 28 फरवरी को निगम कराएगा गरीब कन्याओं के विवाह

नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आगामी 28 फरवरी 2017 फुलैरा दोज के अवसर पर फूलबाग स्थित बारादरी पर सामूहिक विवाह एवं निकाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए हितग्राही रविवार 26 फरवरी 2017 तक अपने आवेदन जनकल्याण शाखा एवं फायर ब्रिगेड शाखा में दोपहर 12 बजे तक जमा कर सकते हैं।
नोडल अधिकारी डाॅ अतिबल ंिसह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयासों से मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आयोजित विवाह सम्मेलन में प्रत्येक वर-वधु को कन्या के नाम 17 हजार रुपए का चैक, 5 हजार रुपए के बर्तन, कपडे, जेवर एवं प्रति जोडा को 30 पैकेट भेजन के प्रदान किए जाएंगे। शहर के अधिक से अधिक हितग्राही इस योजन में शामिल हों तथा प्रत्येक नागरिकगण इस अपने, परिचितांेे एवं पहचान वाले गरीब हिग्राहियों को इस योजना में शामिल कराएं।

Share This News :