Home > अपना शहर ,
नि:शुल्क कोचिंग “उड़ान” में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

कलेक्टर डॉ. संजय गोयल के निर्देशन में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिये चलाई जा रही नि:शुल्क कोचिंग “उड़ान” का नया बैच 15 मार्च 2017 से प्रारंभ होगा। इस बैच के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्रायें 10 मार्च तक ऑनलाईन एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

      एडीएम और उड़ान कोचिंग के नोडल अधिकारी श्री शिवराज वर्मा ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राओं की माँग पर 2017-18 के लिये नया बैच 15 मार्च से प्रारंभ होगा। इसके लिये इच्छुक छात्र-छात्रायें एनआईसी की साइड पर या सिटीजन के नोटिस बोर्ड की लिंक पर जाकर गूगल अकाउण्ट से लॉगइन कर अपना ऑनलाईन फॉर्म जमा करा सकते हैं। ऑनलाईन फॉर्म में छात्र-छात्राओं को अपना नाम, पिता का नाम, स्थान, शैक्षणिक योग्यता, दूरभाष क्रमांक, ई-मेल की जानकारी प्रस्तुत करनी होगी। ऑनलाईन फॉर्म की संख्या अधिक प्राप्त होने पर प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आयोजित की जायेगी। ऑनलाईन फॉर्म हेतु केवल वे ही छात्र-छात्रायें पात्र होंगे, जिनके द्वारा स्नातक की परीक्षा पास कर ली गई है अथवा वे स्नातक परीक्षा के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हों।

      जिला प्रशासन द्वारा यह कोचिंग शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय के कक्ष क्रं.-77 में सायंकाल 5 से 8 बजे तक आयोजित की जाती है।

Share This News :