Home > अपना शहर ,
संभाग में 34,117 हैण्डपम्प एवं 700 नल-जल योजनाओं से पेयजल की आपूर्ति

ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की निरंतरता के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संभाग में 34 हजार 117 हैण्डपम्प और 700 नल-जल योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही 278 नई नल-जल योजनायें प्रारंभ की गई हैं।

      अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभाग में जनवरी 2017 से फरवरी 2017 तक कुल 5 हजार 899 हैण्डपम्पों में 27 हजार 307 मीटर राइजर पाइप बढाया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संभाग के किसी भी ग्राम में पेयजल परिवहन की स्थिति नहीं है।

      संभाग के ग्वालियर जिले में 6 हजार 387 हैण्डपम्प और 118 नल-जल योजनायें संचालित हैं। इसी प्रकार दतिया जिले में 5 हजार 274 हैण्डपम्प और 110 नल-जल योजनायें, गुना जिले में 6921 हैण्डपम्प तथा 152 नल-जल योजनायें, अशोकनगर में 5 हजार 624 हैण्डपम्प तथा 94 नल-जल योजनायें तथा शिवपुरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 9 हजार 411 हैण्डपम्प तथा 226 नल-जल योजनायें संचालित हैं।

Share This News :