Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया 26 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री पवैया 26 फरवरी को अपरान्ह 5 बजे विनयनगर सेक्टर-3 में सीसी रोड़ और सायंकाल 6.45 बजे वार्ड-5 के अंतर्गत आनंदनगर में सड़कों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री पवैया 26 फरवरी को रात्रि 11.30 बजे जीटी एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :