Home > अपना शहर ,
बगैर डायवर्सन और बिना अनुमति के विज्ञापन प्रदर्शित करना पड़ा भारी आठ फर्मों पर लगाया 17 लाख से अधिक अर्थदण्ड

बिना डायवर्सन और बगैर सक्षम अनुमति के विभिन्न परिसम्पत्तियों पर विज्ञापन प्रदर्शित करना आठ फर्मों को भारी पड़ा है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी लश्कर श्री विजय राज ने इन फर्मों पर लगभग 17 लाख रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया है।

      प्राप्त जानकारी के मुताबिक महल परिसर मोतीमहल रोड़ की दीवारों पर बिना डायवर्सन और बिना सक्षम अधिकारी अनुमति के अपने उत्पादों का विज्ञापन प्रदर्शित करने वाली कंपनी विक्रांत हैडसिटी ऑफिस पर लगभग एक लाख 65 हजार, तानसेन प्लाजा पर लगभग 6 लाख 56 हजार, इंटरवुड एसएस टिम्बर ट्रेडर्स पर लगभग 2 लाख 5 हजार, एसीई अकेडमी लगभग 3 लाख 8 हजार, आधार अकेडमी लगभग एक लाख 23 हजार और कृष्णा रत्न हाउस के संचालक पर लगभग एक लाख 64 हजार रूपए का अर्थदण्ड लगाया गया है।

      इसी प्रकार सिंधिया कन्या विद्यालय पड़ाव क्षेत्र में अवैध रूप से विज्ञापन प्रदर्शित करने वाले जैन इंटरनेशनल स्कूल पर लगभग 13 हजार और अग्रवाल डिफेंस अकेडमी के संचालक पर 64 हजार से अधिक अर्थदण्ड अधिरोपित किया है।

Share This News :