Home > अपना शहर ,
अज्ञात पैकिट से फैली दहशत

ग्वालियर। गुरुवार की शाम रेसकोर्स रोड स्थित 28 नं.शासकीय बंगले में रहने वाले कृषि विभाग के संयुक्त संचालक विनोद सिंह के बंगले के परिसर में दहशत फैलाने के इरादे से पैकिट फेंक दिया। बंगले के भीतर दिखे पैकिट को देखकर हडक़ंप मच गया। तत्काल संदिग्ध वस्तु की सूचना पुलिस को दी। वीआईपी इलाके में उच्च अधिकारी के बंगले में संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर मिलते ही बम्ब डिस्पोजल दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। जब पैकिट की तलाशी ली गई तो यहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली क्योंकि पड़े मिले पैकिट में एक ट्रांजिस्टर व धमकी भरा पत्र रखा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शातिर दिमाग व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी।

Share This News :