Home > अपना शहर ,
पार्षदगणों को प्रदान की गई अमृत योजना की विस्तृत जानकारी

अमृत योजना के अंर्तगत सीवर एवं जलप्रदाय से संबंधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की विस्तार से क्षेत्रवार जानकारी देने के लिए आज से बालभवन में प्रजेन्टेशन का आयोजन किया गया जिसमें 10-10 के समूह में पार्षदगणों को अमृत योजना की जानकारी से अवगत कराया गया।
प्रजेन्टेशन के दौरान इजिस इंडिया कंसल्टिंग इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में पेजयल उपलब्ध कराने के लिए पूरे शहर का सर्वे कर लिया गया है कहां किस प्रकार पेयजल पंहुचाया जाना है इसके लिए अध्ययन कर लिया गया है। इस योजना के तहत लगभग 74 टंकियो से पूरे शहर में पानी दिया जाएगा अभी हमारे द्वारा लाइन के लिए 700 किलोमीटर तक परीक्षण कर लिया गया है जो कि लगभग 1500 किमी तक होगा। हमारे द्वारा वर्ष 2050 तक की आवादी के लिए पेयजल का प्लान तैयार किया गया है जिसमें कुल 580 करोड रुपए का व्यय आएगा। इसके साथ ही शहर की सीवरेज सिस्टम के लिए कुल 400 करोड की योजना बनाई गई है जिसमें पूरे ग्वालियर शहर में सीवरेज सिस्टम ट्रीटमेंट के साथ पूर्ण हो जाएगा।
ऐजेन्सी के सदस्यों ने बताया कि नगर निगम ग्वालियर सीमांतर्गत शहर की सीवरेज व पेयजल व्यवस्था के विकास के लिए अमृत सिटी योजना के तहत अमृत सीवरेज के तहत 400 करोड रुपए के विकास कार्यों के प्रस्ताव एवं अमृत पेयजल योजना के तहत 330 करोड रुपए की पेयजल योजना के प्रस्ताव राज्य स्तरीय तकनीकि समिति ने अनुमोदित कर केन्द्र सरकार की ओर प्रेषित कर दिया गया है तथा अब शीघ्र ही केन्द्र सरकार द्वारा इन प्रस्तावों को स्वीकृत किए जाने के पश्चात ग्वालियर शहर में वृहद स्तर पर विकास कार्य प्रारंभ हो सकेगें। प्रजेन्टेशन के दौरान प्रत्येक वार्ड के पार्षद के सवालों का जबाव दिया गया तथा उनके वार्ड के प्लान के बारे में जानकारी दी गई। आज तीन समूहों में वार्ड 1 से 30 तक के पार्षदगणों को अमृत योजना की जानकारी प्रदान की गई।
कल इन वार्डों का होगा प्रजेन्टेशन
दिनांक 25 फरवरी शनिवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पार्षद वार्ड क्रमांक 31 से 40 तक, दोपहर 2 बजे से सांय 4 बजे तक पार्षद वार्ड क्रमांक 41 से 50 तक, सांय 5 बजे से सांय 7 बजे तक पार्षद वार्ड क्रमांक 51 से 60 तक को क्रमशः जानकारी प्रदान की जावेगी। इसके साथ ही दिनांक 27 फरवरी 2017 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पार्षद वार्ड क्रमांक 61 से 66 तक को क्रमशः जानकारी प्रदान की जावेगी। वहीं बैठक के दौरान नोडल अधिकारी अमृत योजना श्री आर एलएस मौर्य ने पार्षदगणों के सवालों के जबाब दिए।

Share This News :