Home > अपना शहर ,
महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने किया वार्ड 1 व 5 में निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देष

महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज क्षेत्र क्रमांक 1 के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्य देखे तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पार्षद श्री जगत ंिसह कौरव, सुश्री शिल्पा छारी, क्लस्टर अधिकारी श्री पवन सिंघल, सहायक यंत्री श्री जागेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान महापौर श्री शेजवलकर ने वार्ड क्रमांक 1 के अन्तर्गत हस्सू खाॅ-हददू खां समाधि परिसर में निरीक्षण किया तथा परिसर के पीछे की आठ दुकानों की जानकारी ली तथा तत्काल कार्य कराये जाने के निर्देश क्लस्टर अधिकारी श्री पवन सिंघल, को दिए। वहीं हस्सू खाॅ-हददू खां समाधि के भवन की मरम्मत, छत की मरम्मत एवं पीछे निर्मित रेस्ट हाउस की मरम्मत का कार्य शीघ्र कराए जाने के निर्देश श्री सिंघल को दिए। इसके साथ ही वार्ड 1 में आदर्श मिल रोड पर सीवर लाइन डाले जाने के निर्देश क्लस्टर अधिकारी श्री सिंघल को दिए। वहीं वार्ड क्रमांक 5 के अन्तर्गत आनंद नगर में नाला निर्माण अतिशीघ्र कराये जाने के निर्देश क्लस्टर अधिकारी श्री पवन सिंघल को दिए।
इसके साथ ही सागरताल से बहोडापुर रोड पर ताजिये दफन वाले स्थान के सामने रोड किनारे का नाला चैक दोनों तरफ से साफ कराए जाने तथा ताजिए दफन स्थल से लेकर जहूरी बाबा दरगाह वाले स्थल तक ढाल ठीक करके चालू किए जाने के निर्देश क्लस्टर अधिकारी श्री पवन सिंघल को दिए। वहीं हरिहर नगर पार्क में बास्केट बाॅल का कोर्ट बनाना तथा पार्क में गेट लगाना एवं दीवार टूट गई है उसे मरम्मत कराने के निर्देश क्लस्टर अधिकारी को दिए। इसके साथ ही हरिहर काॅलोनी में पानी की पाइप लाइन डालने के निर्देश सहायक यंत्री श्री जागेश श्रीवास्तव को दिए।
निरीक्षण के दौरान महापौर श्री शेजवलकर ने पहुआ वाली माता से सागरताल तक रोड किनारे सीवर लाइन नवीन डालने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रजमन नगर में वार्ड क्रमांक 5 में 500 फीट सीवर लाइन डालने के निर्देश क्लस्टर अधिकारी श्री पवन सिंघल दिए।

Share This News :