Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया आज से ग्वालियर के तीन दिवसीय प्रवास पर

उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया 24 फरवरी से ग्वालियर के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। श्री पवैया इस दिन प्रात: लगभग 5.30 बजे श्रीधाम एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुँचेंगे।

      निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री 24 फरवरी को प्रात: 11.30 बजे कचनाव जिला भिण्ड के लिये रवाना होंगे और वहाँ पहुँचकर भागवत कथा में शामिल होंगे। श्री पवैया 25 फरवरी को प्रात: 11 बजे एलएनआईपीई सभागार में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होंगे। श्री पवैया दोपहर 12.15 बजे केआरजी कॉलेज में कैरियर फेयर में शिरकत करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री 26 फरवरी को अपरान्ह 5 बजे विनयनगर सेक्टर-3 में सीसी रोड़ और सायंकाल 6.45 बजे वार्ड-5 के अंतर्गत आनंदनगर में सड़कों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री पवैया 26 फरवरी को रात्रि 11.30 बजे जीटी एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :