Home > अपना शहर ,
महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के मंदिरों पर जिला प्रशासन द्वारा अधिकारी नियुक्त स्वास्थ्य और नगर निगम की टीमें रहेंगी तैनात

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जिले के शिव मंदिरों पर श्रृद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा माकूल व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई हैं। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल द्वारा सभी एसडीएम और सीएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के शिव मंदिरों पर कार्यपालिक दण्डाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल व अन्य व्यवस्थायें सुनिश्चित करायें। शहर में स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर, कोटेश्वर महादेव मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के लिये यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिये पुलिस द्वारा भी प्लान तैयार किया गया है।

      एडीएम श्री शिवराज वर्मा ने कहा है कि शहर के सभी प्रमुख शिव मंदिरों पर एसडीएम के नेतृत्व में कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की तैनाती की गई है। इनमें शहर के सबसे प्रमुख शिव मंदिर अचलेश्वर महादेव पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एसडीएम झाँसी रोड़ श्री महिप तेजस्वी को दी गई है। कोटेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र के लिये सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व एसडीएम ग्वालियर श्री रिंकेश वैश्य को सौंपा गया है।

      अचलेश्वर महादेव मंदिर पर शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण ढंग से श्रृद्धालुओं को दर्शन प्राप्त हो सकें। इसके लिये कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारी के रूप में तहसीलदार श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाह व नायब तहसीलदार श्री संजीव तिवारी को नियुक्त किया गया है। उनके साथ 14 सदस्यीय राजस्व अधिकारियों की टीम प्रात: 6 बजे से लेकर रात्रि 12 बजे तक मंदिर परिसर में उपस्थित रहेगी।

      कोटेश्वर महादेव मंदिर पर सम्पूर्ण व्यवस्था का दायित्व एसडीएम श्री रिंकेश वैश्य पर रहेगा। मंदिर परिसर में कार्यपालिक दण्डाधिकारी के रूप में तहसीलदार श्री मधुलिका सिंह तोमर और उनके साथ 14 सदस्यीय टीम तैनात की गई है।

      अनुविभागीय दण्डाधिकारी मुरार श्री गणेश जायसवाल द्वारा मुरार क्षेत्र के मणकेश्वर महादेव मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, गिरगांव महादेव मंदिर, मंशापूर्ण मंदिर यूनीपेच फैक्ट्री के पीछे वाले मंदिर की व्यवस्थाओं के लिये राजस्व अधिकारियों की टीम तैनात की गई हैं, जो सुबह 6 बजे से लेकर देर रात्रि समापन तक इन मंदिर परिसरों में कानून व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण रखेंगे। उक्त सभी मंदिर परिसरों पर पुलिस प्रशासन द्वारा भी सीएसपी, संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल मंदिर परिसर में तैनात किया गया है।

      बड़े मंदिर परिसरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित रहेगी। अचलेश्वर और कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विभागीय एम्बूलेंस भी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा इन स्थानों पर पेयजल और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। विद्युत मण्डल के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसरों की विद्युत आपूर्ति निर्वाध रूप से जारी रहे। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न होने पाए।

शिवरात्रि के अवसर पर यातायात व्यवस्था परिवर्तित

      उप पुलिस अधीक्षक यातायात से प्राप्त जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए मध्यरात्रि से यातायात व्यवस्था परिवर्तित की गई है। जिसके अनुसार – 

  1. अचलेश्वर महादेव मंदिर की यातायात व्यवस्था
  • डायवर्सन – अचलेश्वर तिराहा से इंदरगंज थाने की तरफ जाने वाला यातायात मेडीकल चौराहे से होते हुए राजपाएगा रोड़ से इंदरगंज की ओर जायेगा। इसी प्रकार इंदरगंज चौराहे से अचलेश्वर महादेव मंदिर की तरफ आने वाला यातायात अचलेश्वर मंदिर की ओर न जाते हुए रोशनीघर के सामने से होते हुए जयविलास पैलेस की तरफ जायेगा।
  1. कोटेश्वर मंदिर की यातायात व्यवस्था
  • डायवर्सन – विनयनगर सेक्टर नम्बर-4 से घासमण्डी ग्वालियर, हजीरा एवं किलागेट की ओर जाने वाला यातायात सागरताल या शिंदे की छावनी होकर आ जा सकेगा।
  1. बेला की बावड़ी से गोल पहाड़िया की ओर जाने वाला भारी एवं मध्यम वाहन बेला की बावड़ी से विक्की फैक्ट्री से होते हुए हाइवे की ओर जायेंगे।

 

  1. निरावली से मोतीझील ट्रांसपोर्ट नगर की ओर आने वाला यातायात निरावली हाइवे होते हुए झांसी रोड़ एवं शिवपुरी लिंक रोड़ की ओर जा सकेगा।

Share This News :