Home > अपना शहर ,
भोपाल, शहडोल, इंदौर एवं जबलपुर में शासकीय गुरूकुलम् आवासीय विद्यालय स्थापित प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

मध्यप्रदेश के आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा भोपाल, शहडोल, इंदौर एवं जबलपुर में शासकीय गुरूकुलम् आवासीय विद्यालय की स्थापना की गई है। गुरूकुलम् आवासीय विद्यालय का उद्देश्य प्रतिभावान आदिवासी वर्ग के विद्यार्थियों को सीबीएससी पाठ्यक्रम की गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने हेतु तैयार करना है। उक्त विद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 फरवरी तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

      संभागीय उपायुक्त आदिवासी तथा अनुसूचित जाति वर्ग विकास ग्वालियर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आयोजित की जायेगी। यह परीक्षा 5 मार्च को आयोजित होगी। प्रत्येक कक्षा में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम से दो क्लासेस 40-40 सीट्स के माध्यम से संचालित होंगी। कक्षा-6वीं से 12वीं तक के लिये संचालित गुरूकुलम् आवासीय विद्यालय में इस वर्ष से कक्षा-6वीं व 9वीं में प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी संबंधित गुरूकुलम् विद्यालय के प्राचार्य एवं अपने जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अथवा जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Share This News :