Home > अपना शहर ,
दस्तावेजों की प्रमाणिकता परखने के बाद ही प्रकरणों में निर्णय लिया जाए – कलेक्टर

कलेकटर डॉ. संजय गोयल ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कार्यालय और न्यायालयीन प्रकरणों में दस्तावेजों की मूल प्रति या प्रमाणित प्रति के आधार पर ही कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही दस्तावेजों की प्रमाणिकता पर पूर्ण संतुष्ट होने के उपरांत ही उन्हें संज्ञान में लेवें। जिससे कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर प्रकरणों को प्रभावित न किया जा सके।

      कलेक्टर श्री गोयल ने कहा है कि बढ़ती हुई धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया को प्रभावित करने की प्रवृत्ति को नियंत्रित करने के लिये आवश्यक है कि राजस्व अधिकारी प्रकरण के संबंध में पक्षकारों द्वारा प्रस्तुत कागजातों की गहराई से समीक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को किसी भी आदेश की प्रमाणित प्रति के बगैर कार्रवाई न करने की सलाह दी है। किसी भी ऐसे प्रकरण में जिसमें शासन अथवा अन्य निजी पक्षकार आदि का हित प्रभावित हो सकता हो, तो संबंधित व्यक्ति से मूल प्रति प्राप्त कर ही उसे संज्ञान में लिया जाए। अन्यथा ऐसे प्रकरण खारिज कर दिए जाएँ।

Share This News :